ग्रेटर नोएडा की रॉयल सिटी में 50 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर शक; खंगाल रहे CCTV फुटेज

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा : नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी में पडोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव की घटना

नोएडा के बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय जीवन किशोर की देर रात उसके ही पड़ोसी विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने जीवन किशोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से जीवन किशोर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. अब ये फुटेज पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है. इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग मृतक जीवन किशोर को उनके घर से अपने साथ बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके कुछ ही देर बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया.

पढ़ें  सपा नेता के भाई की दबंगई का VIDEO, फॉर्च्यूनर से गाड़ी टकराने पर ड्राइवर को पीटा और तान दी पिस्टल

वहीं, एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद और कहासुनी का प्रतीत हो रहा है. आरोपियों की पहचान विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की के रूप में हुई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment