गौतमबुद्ध नगर की शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय विधा विभूति सम्मान

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए काम कर रही प्रतिष्ठित संस्था वेद शास्त्र रिसर्च एंड फाउंडेशन द्वारा देश में विभिन्न स्तरों पर आयोजित किये जा रहे है। राष्ट्रीय सम्मान समारोह की श्रंखला में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय विद्या विभूति सम्मान,साहित्य विभूति अवार्ड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डाढ़ा की प्रधानाध्यापिका चंचल शर्मा को राष्ट्रीय विधा विभूति सम्मान के लिए चयनित किया गया था।

 

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विधा विभूति सम्मान के लिए जहां देश भर से 21 शिक्षकों का चयन किया गया था। वही जनपद गौतम नगर से बेसिक शिक्षिका चंचल शर्मा का भी राष्ट्रीय विद्या विभूति सम्मान के लिए चयन हुआ था। जिनको देहरादून स्थित राज्य सांस्कृतिक केंद्र ऑडिटोरियम विधानसभा देहरादून में भव्य समारोह के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आध्यात्मिक गुरु व उत्तराखंड के पर्यटन एवंम सांस्कृतिक मंत्री सतपाल महाराज द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज, स्वामी डॉ उमकांतानंद सरस्वती महाराज, महान पर्यावरणविद पद्मभूषण चंडीप्रसाद भट्ट  व डॉ वैदेही तामण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वेद शास्त्र रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में तीन श्रेणी के अंतर्गत दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रंखला में भव्य समारोह का आयोजन किए जाने के इस अवसर पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए। इसमें देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रही।

पढ़ें  Nikki Murder Case में आया Twist, अब डॉक्टरों ने सिलिंडर फटने की बात पर किया ये बड़ा खुलासा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment