पुलिस मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का बदमाश हुआ घायल, पिस्टल, कारतूस और कार बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में स्वाट टीम व इकोटेक 1 पुलिस की चैकिंग के दौरान माफिया बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाश के पास है पुलिस ने पिस्तौल कारतूस और कर बरामद की है।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में स्वाट टीम गौतम बुध नगर व थाना ईकोटेक 1 पुलिस संयुक्त रूप से शुक्रवार को विनोद भाटी गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक संदिग्ध वरना गाड़ी आई हुई दिखाई दी जिनको पुलिस ने रोकने का इशारा किया। वरना कार सवार ने गाड़ी नही रोकी और सामने से दूसरी टीम को आते देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश गाड़ी से उतरकर सिरसा गोल चक्कर से डाढ़ा गोल चक्कर जाने वाले सर्विस रोड पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि शासन द्वारा घोषित चिन्हित माफिया रणदीप भाटी गैंग के एक सक्रिय सदस्य के आने कक सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद स्वाट टीम व थाना ईकोटेक 1 पुलिस डाढ़ा गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की वरना कार सवार बदमाश से ही मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान दादरी थाना क्षेत्र के रिठौड़ी गांव निवासी मनोज उर्फ गुड्डू रिठौड़ी के रूप में हुई है। जो शासन द्वारा घोषित चिन्हित माफिया रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयोग किए जाने वाली एक वरना कार बरामद की है।

पढ़ें  ग्रेनो वेस्ट में घर खरीदारों ने कार और बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन, रैली के दौरान सरकार प्राधिकरण और बिल्डर के खिलाफ लगाए नारे

मुठभेड़ में घायल बदमाश पर गैंगस्टर, हत्या का प्रयास और रंगदारी मांगने जैसे संगीन दर्जनों मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश के अपराधीक इतिहास को खंगाल रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि जिले में फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment