स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की घोषणा, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा योजना का फायदा

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन यूपी विधानभवन में किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर तिरंगा फहराया। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हम प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने राष्ट्रध्यवज के प्रति अपना अलग भाव दिखाए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में विकास योजनाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी को जीरो पॉवर्टी स्टेट के रूप में तैयार करने में जुटे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए नई योजना की घोषणा की। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की घोषणा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को अगले कुछ वर्षों में जॉब के लिए रेडी किया जाएगा। उन्होंने मंच से घोषणा की कि 10 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओं के बीच बेरोजगारी का मुद्दा जोरों से उठाया गया। अब स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से युवाओं को साधने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दांव खेल दिया है। सीएम योगी ने कहा कि इस योजना के तहत नौकरी की जगह उद्यम के लिए इच्छुक युवाओं को लाभ मिलेगा। 10 लाख एमएसएमई इकाइयों के गठन के लिए सरकार कार्य करेगी। इसके जरिए 50 लाख रोजगार के नए अवसर बनाए जाएंगे।

युवाओं की योजनाओं का किया जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हुए अब तक के निवेश से 1 करोड़ 62 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। केंद्र और राज्य की योजनाओं को लेकर 62 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। वहीं, सरकारी नौकरियों में पिछले सात वर्षों में साढ़े 6 लाख युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जगह मिली है। सीएम ने कहा कि युवाओं के लिए प्रदेश में स्टार्टअप फंड की स्थापना की गई है। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया गया है।

पढ़ें  लखनऊ के होटल में उज्बेकिस्तान की महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment