अमरोहा में छात्रा पर एसिड अटैक, इलाज के दौरान मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanchar Now
2 Min Read

Amroha: अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उस पर तेजाब से हमला किया गया. छात्रा की हालत गंभीर है और उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

छात्रा को घर से खींचकर जंगल ले गए

यह घटना पथरा मुस्तकम गांव की है, जहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार की तड़के सुबह करीब 3 बजे अपहरण का शिकार हुई. छात्रा के भाई यशवीर ने बताया कि दो अज्ञात युवक घर के दरवाजे पर आए और दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी. जैसे ही छात्रा ने दरवाजा खोला, युवकों ने उसे जबरन उठाकर हैदलपुर के कीकर के जंगलों में ले गए. वहां छात्रा के चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गंभीर हालत में छात्रा मेरठ की गई रेफर

गंभीर हालत में छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया.

परिजनों के मुताबिक, छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

पढ़ें  20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, जल्द दर्ज होगा मुकदमा, मांगे थे 50 हजार रुपये

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग इस क्रूर हमले की निंदा कर रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment