पुलिस कमिश्नर ने दादरी कोतवाली का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर लक्ष्मी सिंह ने दादरी कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगामी निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए थाने में नवनिर्मित भवन साइबर हेल्प टैक्स नवनिर्मित आगंतुक कक्ष तथा आरक्षी बैरक का भी उद्घाटन किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना दादरी का वार्षिक निरीक्षण किया उनके द्वारा थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डाटा कार्यालय, थाने की हवालात, थाने का मैप बैरक एवं महिला हेल्पलाइन सहित आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ सफाई डाटा फीडिंग और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष में हेड मुहर्रिर को माल खाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण करने, थाना परिसर तथा बैरक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था रखने में लावारिस वाहनों की प्रक्रिया के अनुरूप नीलामी हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही उन्होंने हवालात, मेस व साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने तथा प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करने के साथ ही सभी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने व महिलाओं का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ग्राम प्रधानों व स्थानीय व्यापारियों सहित अन्य लोगों से वार्ता की समस्त ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी और शॉल देकर सम्मानित किया इसी के साथ ही थाना प्रभारी को थाने में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने लोगों से मृदु व्यवहार करने भूमि संबंधी विवादों का प्रभावी निस्तारण करने इसके साथ ही थाने में सभी लंबित पड़ी विवेचना ऊपर जल्द से जल्द निस्तारित करने, पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और ड्यूटी के प्रति अपने कर्तव्य के पालन में दायित्व और इमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेट हाईवे, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कहा कि रात के समय ज्यादा गस्त की जाएं। पुलिसकर्मियों को भीड़ भाड़ बाजारों के इलाकों में घूमते हुए महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों को सुनिश्चित किया जाए उन्होंने थाने पर मौजूद लोगों से फीडबैक लिया और उनके सुझावों को ध्यान पूर्वक सुना तथा उन्होंने कहा कि रात इन सभी सुझावों पर पुलिस अधिकारी गण प्रभावी ढंग से लागू करने के दिशा निर्देश दिए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के वेंडिंग जोन में 109 पथ विक्रेताओं को 9 फरवरी को मिलेगा ठिकाना, दिव्यांगों व विधवाओं को 50 फीसदी शुल्क में मिलेगी छूट

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है उसके लिए जो भी प्रभावी कदम उठाने होंगे वह उठाए जाएंगे ताकि लोगों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए और अपराध पर लगाम लग सके।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment