सेल्फी लेने के बाद रियान पराग ने ग्राउंड स्टाफ का फेंक दिया फोन? जानें मामले का पूरा सच

Sanchar Now
3 Min Read

गुवाहाटी: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार अपनी जीत का खाता खोल लिया है। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराया। यह मैच गुवाहाटी में खेला गया था। चोटिल संजू सैमसन की जगह कप्तानी कर रहे रियान पराग ने राहत की सांस ली। हालांकि, मैच के बाद पराग के एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। लोगों को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं आया। संजू सैमसन फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। उम्मीद है कि वह अगले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ बतौर कप्तान ही खेलेंगे।

रियान पराग ने क्या किया?

राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम को अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया था। पहला घरेलू मैदान जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है। असम के रियान पराग को पहले दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया। जब राजस्थान ने इस सीजन में केकेआर के खिलाफ पहला मैच गुवाहाटी में खेला तो यह स्थानीय लोगों के लिए बहुत बड़ा मौका था। हालांकि, टीम हार गई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की गुवाहाटी को घरेलू मैदान चुनने की आलोचना हुई। लेकिन, पराग की कप्तानी में टीम ने चेन्नई को हराकर वापसी की।

गुवाहाटी में राजस्थान का यह आखिरी मैच था। वहां का ग्राउंड स्टाफ रियान पराग के साथ सेल्फी लेना चाहता था। पराग ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई। लेकिन, फोटो लेने के बाद उन्होंने मोबाइल फोन को स्टाफ मेंबर की ओर फेंक दिया। सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। लोगों ने पराग के इस व्यवहार को खराब बताया है।

पढ़ें  दिल्ली HC के पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की रक्षा करने के बाद अब जूनियर NTR को मिला लीगल प्रोटेक्शन

क्यों कप्तानी कर रहे पराग?

संजू सैमसन को फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में उंगली में चोट लग गई थी। वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। इसलिए, उन्होंने पहले तीन मैच इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। वहीं ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि पराग को अंतरिम कप्तान बनाया गया। उम्मीद है कि सैमसन 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करेंगे। हालांकि, उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिलनी बाकी है। बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment