आकृति अग्रवाल-पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, 6 महीने पहले हुई थी सगाई, पढ़ें पोस्ट में क्या बोलीं एक्ट्रेस

Sanchar Now
3 Min Read

आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने 6 महीने पहले ही सगाई की थी. कपल ने 8 मार्च, 2026 को इंगेजमेंट की थी, जिसके बाद दोनों फैंस की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी बन गई थी लेकिन अब उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है. आकृति और पृथ्वी शॉ अब अलग हो चुके हैं. इसे खुद आकृति ने कंफर्म किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके अलग होने की जानकारी दी है और अपना दर्द भी बयां किया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

आकृति अग्रवाल ने बयां किया दर्द

आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से अलग होने को लेकर चर्चा में थे. तमाम कयासों के बाद अब आकृति ने ऑफिशियल मुहर लगा दी है. उन्होंने लिखा, ‘भारी मन के साथ मैं शेयर करना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने फैसला किया है कि हमनें अलग होने का फैसला किया है. क्योंकि हमारे अलग गोल्स और भविष्य में अलग सिचुएशंस हैं.’

आपसी सहमति से हुए अलग

आकृति ने आगे लिखा, ‘जैसा कि हम एक-दूसरे से बहुत प्यार और केयर करते हैं लेकिन अब हमने माना है कि हमारी जिम्मेदारियां और सिचुएशंस सब अलग हैं, जिससे हम गुजर रहे हैं. अब हमने आपसी सहमति से तय किया कि हम अलग हो रहे हैं. मैं शांति, खुशी और बेस्ट के लिए दोनों के लिए प्रार्थना करती हूं. हम आगे बढ़ चुके हैं.’

आकृति अंत में लिखती हैं, ‘मैं सभी से अनुरोध करना चाहती हूं कि इस मुश्किल घड़ी में अफवाहों की जगह आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. हमारे फैसले के पीछे कोई भी किसी तरह की कल्पना ना करे. हमारे स्पेस का सम्मान और हमें समझने के लिए आपका शुक्रिया.’

पढ़ें  'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले की तारीख का एलान: कब-कहां देखें?, इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर, जानें प्राइज मनी के बारे में

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के बारे में

बहरहाल, पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के बारे में बात की जाए तो दोनों के रिश्तों को बीच लंबे समय से खटास रही है. अक्सर उनके अलग होने की खबरें मीडिया में आती रही हैं. अब पोस्ट शेयर कर आकृति ने ऑफिशियल मुहर लगा दी है. पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2018 में महज 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. लेकिन लगातार परफॉर्मेंस में गिरवाट की वजह से वो बाद में बाहर हो गए. अब वो आईपीएल के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

वहीं, बात की जाए आकृति अग्रवाल के बारे में तो उन्होंने बतौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2026 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से एक्टिंग में डेब्यू किया है

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment