एशियन गेम्स: बांग्लादेश बिना खेले सेमीफाइनल में, पाकिस्तान हारते हारते बचा

Sanchar Now
4 Min Read

एशियन गेम्स में आज एक उलटफेर होते होते बचा। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि थाईलैंड की टीम पाकिस्तान महिला टीम को हरा देगी, लेकिन आखिरकार टीम ने आखिरी ओवर में जाकर मैच अपने नाम कर लिया और एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में बारिश का भी असर रहा। इसलिए इसे कम ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेशी टीम पहले ही सेमीफाइनल में बिना खेले पहुंच चुकी है।

बांग्लादेश बनाम चाइना मैच में होती रही बारिश, रैंकिंग के आधार पर हुआ फैसला

क्रिकेट के मुकाबले एशियन गेम्स 2026 में शुरू हो चुके हैं। आज का पहला मैच बांग्लादेश और चाइना के बीच होना था, लेकिन इस मैच के दौरान बारिश होती रही और एक भी बॉल का खेल नहीं हो पाया। इसलिए मैच को रद घोषित कर दिया गया। ऐसे में बेहतर रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश महिला टीम सेमीफाइनल में चली गई है। इस बीच चाइना की टीम बिना एक भी बॉल खेले इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

पाकिस्तान बनाम थाईलैंड मैच भी बारिश के कारण 11 ओवर का खेला गया

इसके बाद दूसरा मैच पाकिस्तान और थाईलैंड की महिला टीमों के बीच खेला गया। हालांकि इस मैच में भी बारिश का असर देखने के लिए मिला। मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। ऐसा लग रहा था कि कहीं ये मैच भी रद ना हो जाए। लेकिन कुछ देर बाद मैच शुरू हुआ, लेकिन इसे 20 ओवर से घटाकर 11 ओवर का कर दिया गया। थाईलैंड की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी और 11 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 91 ही रन बना सकी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी। उसे 11 ओवर में 92 रनों की जरूरत थी।

पढ़ें  विक्रांत मैसी के बाद ‘बिग बॉस’ विनर की झोली में गिरी डॉन 3, रणवीर संग शेयर करेंगे स्क्रीन?

आखिरी ओवर में जाकर मिली पाकिस्तान को जीत

पाकिस्तान की पारी के जब सात ओवर खत्म हुए, तब तक पाकिस्तानी टीम चार विकेट के पर केवल 48 रन ही बना सकी थी और लग रहा था कि मैच फंस जाएगा। लेकिन आठवें ओवर में कप्तान फतिमा सना की अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 25 रन बना लिए। लेकिन 13 बॉल पर 21 रन बनाकर फातिमा आउट हो गईं और लगा कि अब पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। लेकिन किसी तरह टीम ने जरूरी रन जुटा लिए, हालांकि इसके लिए उसे काफी मेहनत करनी पड़ी और आखिरी ओवर तक मैच गया।

भारत का पहला मैच शुक्रवार को जापान के खिलाफ होगा

आखिर में पाकिस्तान ने दो बॉल शेष रहते 3 विकेट से ये मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। थाईलैंड का खेल यहीं पर खत्म हो गया है। अब शुक्रवार को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। ये मैच जापान से भारतीय समय अनुसार साढ़े दस बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतते ही सेमीफाइनल में चली जाएगी। उसे इस बार भी गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment