‘बिग बॉस 19’ की उल्टी गिनती शुरू, जारी हुआ सलमान खान के शो का फर्स्ट लुक, दर्शकों से किया ये वादा

Sanchar Now
4 Min Read

‘बिग बॉस 19’ को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने इस सीजन के लिए एक बार फिर से सबकुछ नया कर डाला और बदल डाला है इसके लोगो का रंग भी। सलमान खान के होस्ट वाले इस रिएलिटी शो की पहली झलक सामने आ गई है और लोगो के रंगों से पता लग रहा है कि इस बार सबकुछ और ज्यादा रंगीन होनेवाला है।

मेकर्स ने यूट्यूब पर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के लोगो में आंखों का रंग बदलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसी की पहली झलक मेकर्स ने फैन्स को भी दिखा दी है। इंडियन टेलिविजन की दुनिया में सबसे कॉन्ट्रोवर्शल शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीज़न के साथ वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीजन की स्ट्रीमिंग बहुत जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होगा।

‘बिग बॉस 19’ के इस नए आंख से बदलेगा शो का रंग, तेवर और एनर्जी

ये आंख जो अब एक फेमस आइकन बन चुकी है, इसे इस साल और भी अपग्रेड किया गया है। बताया जा रहा है कि ये रंगों, तेवरों और जबरदस्त एनर्जी की दुनिया पर अपनी कड़ी नजर का प्रतीक है। इसी के साथ इसने ‘बिग बॉस’ के फैन्स में हलचल पैदा कर दी है जो अपने नए अंदाज में और भी धमाकेदार होनेवाला है।

‘बिग बॉस 19’ में जन्नत जुबैर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री

‘बिग बॉस’ के फैन्स को बता दें कि इस शो का प्रोमो वीडियो शूट हो चुका है। वहीं शो की थीम और कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी कुछ अपडेट आ चुके हैं। इतना ही नहीं शो शुरू होने से पहले ये खबरें भी आई हैं कि ‘बिग बॉस 19‘ में जन्नत जुबैर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारेंगी।

पढ़ें  दिल्ली कैपिटल्स की जीत से बदली पॉइंट्स टेबल, जानें किस नंबर पर है आपकी फेवरेट टीम

जन्नत जुबैर के साथ मिस्टर फैसू भी ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ सकते हैं

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जन्नत जुबैर के साथ मिस्टर फैसू भी ‘बिग बॉस 19′ में नजर आ सकते हैं। जहां जन्नत के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की खबर है वहीं कहा जा रहा है कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड मिस्टर फैसू कंटेस्टेंट के तौर पर इस शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी कन्फर्म कुछ नहीं है। हालांकि, हाल ही में मिस्टर फैसू एक वीडियो में बता रहे थे कि उनकी मां नहीं चाहती हैं कि वह बिग बॉस जैसे शो में जाएं।

‘बिग बॉस’ 19 में इस बार दो थीम होगी

शो के फैन्स को यहां ये भी बताना चाहें कि जिन सेलेब्रिटीज़ का नाम कन्फ सदस्य के तौर पर सामने आ रहा है उनमें श्रीराम चंद्रा, भाविका शर्मा, अपूर्वा मुखीजा, धनश्री वर्मा जैसे कई और नाम शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस’ 19 में इस बार दो थीम होगी, जिसमें पहली थीम रिबांइड और दूसरी पॉलिटिकल होगी।

इस बार कोई भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर या यूट्यूबर नहीं होगा

यहां ये भी बता दें कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर धीरे-धीरे जैसे-जैसे एक्‍साइटमेंट बढ़ती जा रही वहीं बताया जा रहा है कि इस बार कोई भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर या यूट्यूबर यहां नजर नहीं आएगा। यानी जितने भी कंटेस्‍टेंट आएंगे वो सभी टेलीविजन और बॉलीवुड से होंगे। वहीं चर्चा ये भी है कि ‘बिग बॉस’ के मेकर्स इस बार एक ऐसी थीम चुनेंगे जो AI से काफी प्रभावित हो और कहा जा रहा है कि घर के सदस्य ही घर को पूरी तरह से चलाएंगे।

पढ़ें  बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन में सनी देओल ने किया दिल खोलकर डांस, वीडियो वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment