गैस किल्लत, मनरेगा भुगतान और हत्याकांड पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। गौतम बुद्ध नगर में जिला कांग्रेस कमेटी ने गैस संकट, मनरेगा भुगतान में अनियमितता और बदायूं हत्याकांड को लेकर सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जनपद में 60 से अधिक गैस एजेंसियां होने के बावजूद लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कालाबाजारी के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग लकड़ी और कोयले पर खाना बनाने को मजबूर हैं, जबकि इंडक्शन चूल्हों की भी बाजार में कमी हो गई है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की नीतिगत विफलता बताया।

वही मनरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि जिले के करीब 70% क्षेत्र में पंचायत व्यवस्था खत्म होने से योजना लागू नहीं है और जहां लागू है वहां भी मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा, जिससे श्रमिकों में भारी रोष है।

वहीं बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की मांग के बावजूद अधिकारियों को सुरक्षा नहीं दी गई और घटना के बाद पीड़ित परिवार तक पहुंचने में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।

पढ़ें  YEIDA की आवासीय भूखंड योजना का ड्रा 18 जून को, 1.10 लाख से अधिक आवेदकों की किस्मत का होगा फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment