शारदा विश्वविद्यालय में पॉलिकैब का भव्य समारोह, स्मार्ट कार्ड और प्रमाण पत्र वितरण से छात्रों को मिला नया अवसर

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के सभागार में 16 मार्च 2026 को पॉलिकैब कंपनी के सहयोग से स्मार्ट कार्ड वितरण एवं प्रमाण पत्र समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने कौशल प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र व स्मार्ट कार्ड प्राप्त किए।

समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन और पॉलिकैब कंपनी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मार्ट कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर परमानंद, आईआईकेआईसी की असिस्टेंट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज, विक्रांत चौधरी और सरिता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो वाइस चांसलर परमानंद ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के कौशल विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजन छात्रों को उद्योग से जोड़ने और उनके करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज ने कहा कि पॉलिकैब कंपनी का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करती हैं।

इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल प्रमाण पत्र मिला, बल्कि रोजगार के नए अवसरों के द्वार भी खुले हैं। शारदा विश्वविद्यालय में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे छात्रों को अपने करियर को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती रहे।

पढ़ें  विश्व पर्यावरण दिवस पर समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की अनूठी पहल, वृक्षारोपण कर दिया हरित भविष्य का संदेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment