अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर GAEPL बुलंदशहर कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन, कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

Sanchar Now
2 Min Read

बुलंदशहर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर GAEPL बुलंदशहर कार्यालय में रविवार को योग कार्यक्रम का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सीमा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग सत्र के दौरान कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित GAEPL परियोजना प्रबंधन के अनुरुध सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल कर स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment