जनेश्वर मिश्र जयंती पर बोले अखिलेश यादव: ‘प’ का मतलब पंडित भी होता है, ब्राह्मणों को मिलेगा पूरा सम्मान

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती के बहाने ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश की. अखिलेश ने पार्टी के पीडीए (पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों) फॉर्मूले की नई परिभाषा गढ़ दी. अखिलेश ने लखनऊ में हुए कार्यक्रम में कहा, PDA में PD तो पंडित का शार्ट फॉर्म है.जो लोग pda का नाम बदलते रहते है वो ये जान लें, PDA में पीडी पंडित का ही शार्ट फॉर्म है.समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनी तो जनेश्वर मिश्रा जी के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा. हमें रैली की वहां परमिशन नहीं मिली, लेकिन ये मिशन नहीं रुकेगा और समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे.अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध समाज के सम्मेलन को संबोधित किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र बड़े समाजवादी चिंतक रहे हैं और उन्होंने पार्टी और ब्राह्मण समुदाय के लिए बहुत काम किया है. जनेश्वर मिश्रा ने समाजवादी आंदोलन को जीवन भर अपनाया. जीवन में उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया. बिना भेदभाव के सबको जोड़ने का काम किया. इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा के बलिया सांसद सनातन पांडेय भी इसमें मौजूद थे. अखिलेश ने कहा कि सनातन पांडेय ने कई जिलों में जाकर काम किया है.

अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने हमारे लोगों को पीड़ा दी है, लेकिन आप जितनी पीड़ा दोगे, उतना हम मजबूत होंगे. अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, चढ़ावे की रसीद मांगी जा रही, इससे घटिया क्या हो सकता है. क्या आरोप जाति को लेकर आरोप लगाया गया. चोरी तो बहुत बड़ी है, छोटे कर्मचारी चोरी नहीं कर सकते. बड़े लोग शामिल हैं, यह चोरी क्यों हुई, क्योंकि मुख्यमंत्री जी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे अयोध्या जाने का. वह इतनी बार गए, लेकिन पता नहीं लगा. ये लोग रसीद मांग रहे, इससे घटिया क्या हो सकता है. हिंदू धर्म में दान की रसीद नहीं होती. एक रसीद घोटाला भी डीसीएम ने किया और उनको जनता ने हरा दिया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment