आज दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी बैठक, जुटेंगे बड़े बड़े दिग्गज, जानिए मीटिंग का एजेंडा

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून। नई दिल्ली में जंतर मंतर पर युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद युवाओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न वर्गों को साधने के लिए उत्तराखंड में भी सत्ताधारी दल विशेष सावधानी बरतते हुए रणनीति तय करने जा रहा है।

बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक होगी। कल कल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में विभिन्न वर्गों में पकड़ बनाए रखने के लिए विस्तृत रूपरेखा पर मंथन होगा।

प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गई

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट समेत सभी कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में संगठन के स्तर पर पिछले दिनों किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे के कार्यक्रमों की विवेचना, प्रमुख रूप से होंगी।

सांगठनिक गतिविधियां के साथ साथ आगामी चुनाव के दृष्टिगत रणनीति को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व से महत्वपूर्ण दिशा निर्देश इसमें प्राप्त होंगे। इससे पूर्व भी कोर कमेटी बैठक में तय कार्यक्रम अनुसार ग्रुप के सदस्यों एवं कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विगत चुनाव में हारी गई सीटों पर प्रथम चरण का प्रवास पूरा किया जा चुका है। इस दौरान वहां के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गई हैं। आगामी दिनों में भी वहां पुराने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकें होंगी।

सभी लोग एक दिशा में एकजुट होकर, पूर्ण क्षमता एवं मनोयोग से वर्ष 2027 के चुनाव के लिए जुटें, ताकि पुनः प्रचंड बहुमत से जीतने में सफलता प्राप्त हो, बैठक में इसे लेकर निर्णय किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment