जेवर में पुलिस मुठभेड़, घर में घुसकर गोलीबारी करने वाला मुख्य आरोपी बंटी उर्फ मलिंगा गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शनिवार रात कार्गो टी-पॉइंट पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की।

बाइक गिरने के बाद एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की यामाहा R-15 बाइक मिली है।

पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागे

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 12 बजे कार्गो टी-पॉइंट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे।

कुछ दूर जाकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसकी पहचान मुरादगढ़ी निवासी बंटी उर्फ मलिंगा (34) के रूप में हुई है।

उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बंटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कॉम्बिंग में साथी भी पकड़ा गया

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में कॉम्बिंग की। इस दौरान बंटी का साथी बबलू (32) भी पकड़ा गया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पढ़ें  Noida: घर में तेज संगीत पर डांस कर रहे 22 वर्षीय युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका; नौ फरवरी को होना था निकाह

गुरुग्राम से चोरी की गई थी R-15

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से बरामद यामाहा R-15 बाइक गुरुग्राम के सुशांत लोक ईस्ट जोन थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से जुड़ी है। पुलिस अब बाइक चोरी के मामले में भी दोनों से पूछताछ कर रही है।

12 अगस्त को दो युवकों को मारी थी गोली

पुलिस का कहना है कि बंटी और बबलू पर 12 अगस्त की रात अपने गांव के दो युवकों को गोली मारकर घायल करने का भी आरोप है। पुलिस दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment