Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 August 2026: आज सावन दुर्गाष्टमी, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 09:08 ए एम से है, जो रात तक रहेगा. इस योग में किए गए शुभ कार्य सफल सिद्ध होंगे. पंचांग अनुसार, आज सावन शुक्ल अष्टमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, विष्टि करण, इन्द्र योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. भद्रा सुबह में 05:53 ए एम से लेकर 08:15 ए एम तक है, जिसका वास स्वर्ग में है. इसमें आप शुभ काम कर सकते हैं. सावन दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करें और उनको प्रिय भोग अर्पित करें.
आज गुरुवार व्रत की पूजा शुभ-उत्तम मुहूर्त 05:53 ए एम से 07:31 ए एम के बीच करें. भगवान विष्णु का पंचामृत अभिषेक करें. फिर पीले फूल, हल्दी, चंदन, पान, सुपारी, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, फल आदि से पूजन करें. विष्णु चालीसा का पाठ करें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. साथ में माता लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है. यदि कुंडली में गुरु दोष है तो आज किसी ब्राह्मण को हल्दी या पीले रंग के वस्त्र का दान करें. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 अगस्त 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 09:18 पी एम तक, उसके बाद नवमी
आज का नक्षत्र- विशाखा – 09:08 ए एम तक, फिर अनुराधा
आज का करण- विष्टि – 08:15 ए एम तक, बव – 09:18 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- इन्द्र – 04:25 ए एम, अगस्त 21 तक, उसके बाद वैधृति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृश्चिक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:56 पी एम
चन्द्रोदय- 01:16 पी एम
चन्द्रास्त- 11:24 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:25 ए एम से 05:09 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 09:08 ए एम से 05:53 ए एम, अगस्त 21
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:27 पी एम
अमृत काल: 12:17 ए एम, अगस्त 21 से 02:04 ए एम, अगस्त 21
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, अगस्त 21 से 12:46 ए एम, अगस्त 21
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:53 ए एम से 07:31 ए एम
चर-सामान्य: 10:46 ए एम से 12:24 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:24 पी एम से 02:02 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:02 पी एम से 03:40 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:18 पी एम से 06:56 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 06:56 पी एम से 08:18 पी एम
चर-सामान्य: 08:18 पी एम से 09:40 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:25 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 21
शुभ-उत्तम: 03:09 ए एम से 04:31 ए एम, अगस्त 21
अमृत-सर्वोत्तम: 04:31 ए एम से 05:53 ए एम, अगस्त 21
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 05:53 ए एम से 07:31 ए एम
भद्रा- 05:53 ए एम से 08:15 ए एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में, 08:15 ए एम तक
गुलिक काल- 09:09 ए एम से 10:46 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:14 ए एम से 11:06 ए एम, 03:27 पी एम से 04:19 पी एम
राहुकाल- 02:02 पी एम से 03:40 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
श्मशान में – 09:18 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.
