ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में 24,120 वर्गमीटर सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त, अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर स्थित खसरा संख्या 1554 से करीब 24,120 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। करोड़ों रुपये मूल्य की इस जमीन पर कुछ कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से पूरे क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह सहित प्राधिकरण के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग के जीएम ए.के. सिंह ने बताया कि बिलासपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए लगभग 24,120 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण की अधिसूचित एवं अर्जित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीएम ए.के. सिंह ने आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कई कॉलोनाइजर भोले-भाले लोगों को अवैध प्लॉट बेचकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वैध प्लॉटिंग का अधिकार केवल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास है। इसलिए कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले खरीदार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के “मित्रा ऐप” पर संबंधित खसरा संख्या की जांच अवश्य करें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई धोखाधड़ी का शिकार न हो।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया अतिक्रमण

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई क्षेत्रों में किसानों की जमीन पर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने की जानकारी प्राधिकरण को मिली है। ऐसे सभी मामलों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही वहां भी अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध कब्जों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment