Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 19 जून 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 June 2026: आज स्कंद षष्ठी, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. वहीं रवि योग सुबह से लेकर रात तक है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी ​तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, बव करण, हर्षण योग, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. स्कंद षष्ठी व्रत में भगवान शिव और माता गौरी के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से संतान सुख, साहस, उत्तम सेहत, एकाग्रता और शत्रुओं पर विजय मिलती है.

शुक्रवार व्रत में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें. उनको लाल फूल, कमलगट्टा, अक्षत्, सिंदूर, फल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें. श्री लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त, कनक धारा स्तोत्र आदि का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. श्री यंत्र की पूजा करें. देवी लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करें. खीर या दूध की सफेद मिठाई का भोग लगाएं. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, संपत्ति, वैभव आदि में वृद्धि होगी. आज सफेद और गुलाबी वस्त्र पहनें, इत्र, सौंदर्य सामग्री, श्वते वस्त्र आदि का दान करें, आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 जून 2026

आज की तिथि- पञ्चमी – 04:59 पी एम तक, फिर षष्ठी
आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 10:06 ए एम तक, उसके बाद मघा
आज का करण- बव – 05:53 ए एम तक, बालव – 04:59 पी एम तक, कौलव – 04:17 ए एम, जून 20 तक
आज का योग- हर्षण – 02:53 पी एम तक, फिर वज्र
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- कर्क – 10:06 ए एम तक, फिर सिंह

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 31 December 2025: जानिए 31 दिसंबर 2025, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 09:51 ए एम
चन्द्रास्त- 11:04 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अमृत काल: 08:36 ए एम से 10:06 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
रवि योग: 10:06 ए एम से 05:24 ए एम, जून 20
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, जून 20 से 12:42 ए एम, जून 20

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:23 पी एम से 02:07 पी एम
चर-सामान्य: 05:37 पी एम से 07:22 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:52 पी एम से 11:07 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:23 ए एम से 01:38 ए एम, जून 20
अमृत-सर्वोत्तम: 01:38 ए एम से 02:53 ए एम, जून 20
चर-सामान्य: 02:53 ए एम से 04:08 ए एम, जून 20

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:52 पी एम से 05:37 पी एम
गुलिक काल- 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
राहुकाल- 10:38 ए एम से 12:23 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:11 ए एम से 09:07 ए एम, 12:50 पी एम से 01:46 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

कैलाश पर – 04:59 पी एम तक, फिर नंदी पर.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment