संभल एसपी कृष्ण कुमार समेत नौ आईपीएस अफसरों का तबादला, यूपी में देर रात बड़ा फेरबदल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 20 अगस्त की रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गोंडा, सुलतानपुर, बिजनौर, बलरामपुर, संभल, बाराबंकी और हरदोई के पुलिस अधीक्षक तथा मेरठ व झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बदल दिए गए हैं. यूपी आईपीएस प्रशासनिक फेरबदल में कई चर्चित पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं. संभल के एसपी कृष्ण कुमार (केके बिश्नोई) और मेरठ के एएसपी अविनाश पांडेय का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. आईपीएस केके बिश्नोई अब बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे.

क‍िस आईपीएस को कहां लगाया? 

1 IPS व‍िनीत जायसवाल, बैच 2014 को पुल‍िस अधीक्षक गोंडा से पुल‍िस अधीक्षक सुल्‍तानपुर

2 IPS चारू न‍िगम, बैच 2014 को पुल‍िस अधीक्षक सुल्‍तानपुर से पुल‍िस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ

3 IPS अव‍िनाश पाण्‍डेय, बैच 2015 को वर‍िष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक मेरठ से पुल‍िस अधीक्षक  मुख्‍यालय पुल‍िस महान‍िदेशक यूपी लखनऊ

4 IPS बीबीजीटीएस मूर्ति, बैच 2015 को वरिष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक झांसी से वरिष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक मेरठ

5 IPS अभ‍िषेक, बैच 2015 को पुल‍िस अधीक्षक ब‍िजनौर से पुल‍िस अधीक्षक गोंडा

6 IPS व‍िकास कुमार, बैच 2015 को पुल‍िस अधीक्षक बलरामपुर से वर‍िष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक झांसी

7 IPS  कृष्ण कुमार (केके बिश्नोई), बैच 2018 को पुल‍िस अधीक्षक संभल से पुल‍िस अधीक्षक ब‍िजनौर

8 IPS व‍िकास चंद्र त्र‍िपाठी को पुल‍िस अधीक्षक/अपर पुल‍िस अधीक्षक बाराबंकी से पुल‍िस अधीक्षक सम्‍भल

9 IPS मार्तण्‍ड प्रकाश स‍िंह को पुल‍िस अधीक्षक/अपर पुल‍िस अधीक्षक हरदोई से पुल‍िस अधीक्षक बलरामपुर

पढ़ें  अपने गिरेबान में झांको… ऐसा क्या बोले अखिलेश यादव कि भड़क गईं मायावती?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment