सेक्टर-126 को मिलेगी नई पहचान: ₹2.83 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक मॉडल रोड, यातायात और सौंदर्य दोनों होंगे बेहतर

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ,नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-126 में 2.83 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक मॉडल रोड विकसित की जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सेक्टर के सौंदर्य को भी नई पहचान देना है। यह विकास कार्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के निर्देशों के अनुपालन में कराया जा रहा है।

दरअसल, सेक्टर-126 नोएडा का एक प्रमुख संस्थागत क्षेत्र है, जहां कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, विद्यालय और अन्य संस्थागत इकाइयां संचालित हो रही हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, कर्मचारी और अन्य लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सड़क का निर्माण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता माना जा रहा था।

प्राधिकरण के अनुसार, 283.23 लाख रुपये की लागत से लगभग 450 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर सुव्यवस्थित फुटपाथ और आधुनिक नालियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथों पर ग्रेनाइट स्टोन और टैक्टाइल टाइल्स लगाई जाएंगी, जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

प्राधिकरण का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद सेक्टर-126 की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगी। साथ ही क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा और लोगों को आधुनिक शहरी सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। मॉडल रोड बनने से संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को जाम से राहत मिलने के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

पढ़ें  बादलपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू, गांव को जीरो वेस्ट बनाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की पहल

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि शहर के विभिन्न सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सेक्टर-126 की यह मॉडल रोड भी उसी विकास योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नोएडा को बेहतर शहरी अवसंरचना और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करना है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment