Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 31 अगस्त 2026 : आज भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now
5 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 August 2026: आज अगस्त मास का अंतिम दिन और कजरी तीज व्रत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कजरी तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, रेवती नक्षत्र, विष्टि करण, गण्ड योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मीन राशि में तो सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इसे विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना से रखती हैं. वहीं अविवाहित युवतियां भी अच्छे वर और मनचाहे जीवनसाथी की कामना से यह व्रत करती हैं. कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी इसी तपस्या और अटूट समर्पण के कारण कजरी तीज को दांपत्य सुख और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. आज सुबह 6:12 बजे सूर्योदय और शाम 6:41 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 8:36 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 9:48 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे, जबकि चंद्रमा रेवती नक्षत्र में रहेंगे.

पंचांग के अनुसार, सोमवार के दिन कजरी तीज का होना बेहद दुर्लभ संयोग है. शिव पूजन के लिए आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर या शिव मंदिर में भगवान शिव का ध्यान करके पूजा का संकल्प लें. सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या स्वच्छ जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जा सकता है. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन अर्पित करने की भी परंपरा है. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा या शिव स्तुति का पाठ करके भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरित करें. कजरी तीज की पूजा के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी का स्मरण किया जाता है. कई क्षेत्रों में नीम की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं. पंचांग से जानिए कजरी तीज व्रत के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 16 December 2024 : आज कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 अगस्त 2026

आज की तिथि- तृतीया – 08:50 ए एम तक – चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- रेवती – 03:23 ए एम, 1 सितंबर तक, फिर अश्विनी नक्षत्र
आज का करण- विष्टि – 08:50 ए एम तक, बव – 08:19 पी एम तक
आज का योग- गण्ड – 01:51 ए एम, 1 सितंबर तक, वृद्धि योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मीन उपरांत मेष राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:59 ए एम
सूर्यास्त- 06:45 पी एम
चन्द्रोदय- 08:30 पी एम
चन्द्रास्त- 08:44 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 31 अगस्त 2026

ब्रह्म मुहूर्त: 04:30 ए एम से 05:15 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:45 पी एम से 07:07 पी एम
अमृत काल: 01:01 ए एम से 02:36 ए एम, 1 सितंबर
निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:45 ए एम, 1 सितंबर

शिववास: क्रीड़ा में – 08:50 ए एम तक, कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 31 अगस्त 2026

राहुकाल: 07:35 ए एम से 09:11 ए एम
यमगण्ड: 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
गुलिक काल: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:48 पी एम से 01:39 पी एम
वर्ज्य: 03:34 पी एम से 05:08 पी एम
गण्ड मूल: पूरे दिन
भद्रा: 05:59 ए एम से 08:50 ए एम
पंचक: 05:59 ए एम से 03:23 ए एम, 1 सितंबर
दिशाशूल: पूर्व

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment