यूपी में सपा की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बनेगा भगवान विश्कर्मा का मंदिर, जयंती पर होगा अवकाश : अखिलेश

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा वादा किया है. अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती है… पूरा देश भगवान विश्वकर्मा को याद कर रहा है… भगवान विश्वकर्मा ने न केवल सृष्टि बनाई बल्कि द्वारिकापुरी का निर्माण कराया… हमारी सरकार आने पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर छुट्टी होगी और रिवर फ्रंट पर मंदिर निर्माण का कार्य भी होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम विश्वकर्मा समाज के कारीगरों के मार्केट और उत्पादन के लिए सहयोग और विशेष बजट देंगे… कानपुर एक्सप्रेसवे पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो एक्सप्रेस वे पर काम हो रहा था… उस पर बीजेपी वाले तमाम तरह की बातें पूर्व में करते थे, अब लगातार लगातार एक्प्रेस वे पर सड़क का टूटना कि खबरें आ रही.. प्रधानमंत्री ने जिस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया वहां अभी भी उसको सही किया जा रहा.

एक्सप्रेसवे को लेकर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा, ‘जिस क्वालिटी के साथ बनना चाहिए था… वैसे निर्माण नहीं हुआ इसीलिए उस पर अभी भी काम हो रहा है… सपा की नकल करके इन लोगों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को शुरू किया लेकिन लोग थोड़ी भी रफ्तार पकड़ लें तो लोगों अस्पताल जाना पड़ सकता है… मुख्यमंत्री ने अपने एक्सप्रेस वे में भी गोरखधंधा होने दिया… अभी भी लिंक एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा… पूरा नहीं हुआ.. वो छह लेन नहीं चार लेन है. कानपुर एक्सप्रेसवे का हाल हम सब जानते हैं.’

‘बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार’

पढ़ें  हल्द्वानी में बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति शुरू, कार्यकर्ताओं में उत्साह, दोपहर बाद पहुंचेंगे नितिन नवीन

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि इतनी लूट… इतना भ्रष्टाचार… किसी सरकार ने नहीं जितना बीजेपी सरकार में है… सरकार ये कहती कि उसे पैसा जमा करने के लिए सरकारी एसेट बेचनी पड़ेगी… अंसल हाईटेक सिटी में भी बड़ा घोटाला और गोलमाल चल रहा… कैसे बर्बाद किया जाए और कैसे हथिया लिया जाए, आप कल्पना नहीं कर सकते किस तरह से काम चल रहा… लखनऊ और दिल्ली में कहां मुनाफा ज्यादा जाए… ये सोच रहे.’

ट्रांसजेक्शन होगा तो आपको चुंगी देनी होगी

UPI चार्ज पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘हमें आपको सपना दिखाया कि फाइव ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाएंगे… अब चुंगी लगा देना का काम कर रहे…कोई भी ट्रांसजेक्शन होगा तो आपको चुंगी देनी होगी.. सरकार के पास महंगाई का कोई जवाब नहीं है… सरकार जाने वाली है.’ अखिलेश ने कहा कि ITI में नौकरी के लिए बच्चे न जाने कब से इंतजार कर रहे… सपा सरकार बनने पर नौकरी और रोजगार का रास्ता खोलने का कार्य करेंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment