एशियन गेम्स 2026: छठे दिन भारत ने जीते 6 मेडल, शूटिंग में गोल्ड, एथलेटिक्स में सिल्वर और ब्रॉन्ज

Sanchar Now
8 Min Read

एशियन गेम्स में छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा, क्योंकि अब मेडल की संख्या बढ़कर 23 हो गई है. अब तक 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत कुल 23 पदक अपने नाम किए हैं. भारत को आज दूसरा गोल्ड मेडल मिला. सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. दिया चितले और मानुष शाह को मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज़ मेडल से संतोष करना पड़ा.

जबकि स्क्वैश के अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफ़ाइनल में पहुंचकर कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का कर लिया. शाम को मनप्रीत कौर ने महिलाओं के शॉट पुट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. अनाहत सिंह भी स्क्वैश के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई हैं. टीम स्पोर्ट में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल B मैच में जापान को 3-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, कबड्डी में भारत ने दो और गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें पक्की कर ली हैं, क्योंकि पुरुषों और महिलाओं की कबड्डी टीमें फ़ाइनल में पहुंच गई हैं. पुरुषों के डबल्स बैडमिंटन में भारत को बड़ा झटका लगा, जब मौजूदा चैंपियन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुरुआती दौर में ही हार गए.

एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन के नतीजे:

400 मीटर हीट-2: विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर हीट-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया.

पढ़ें  Karan Deol के संगीत में बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ किया रोमांटिक डांस, 'नइयो- नइयो' पर भी सनी-धर्मेंद्र संग लगाए ठुमके

400 मीटर हीट: प्राची ने 53.46 सेकंड का समय लेकर 400 मीटर हीट में तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया.

400 मीटर हीट: किरण ने महिलाओं की 400 मीटर हीट में दूसरे स्थान पर फिनिश करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

10,000 मीटर: पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल.

शॉटपुट इवेंट: मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट इवेंट में 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

महिलाओं की हेप्टाथलॉन इवेंट के फाइनल इवेंट 800 मीटर दौड़ में भारत की पूजा और अनामिका बाहर हो गई हैं.

अनिमेष कुजूर 100 मीटर सेमीफाइनल में 10.38 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके.

भारत के गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर सेमीफाइनल की दूसरी हीट में 10.32 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहे.

टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स: मनुष शाह और दीया चितले ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया, सेमीफाइनल में विश्व नंबर-1 चीनी जोड़ी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

सर्फिंग: महिलाओं के शॉर्टबोर्ड राउंड 1 में, शुगर शांति गायेन और कमाली प्रकाश अपनी-अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहीं.

बैडमिंटन: मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने मालदीव की अमिनाथ अब्दुल रज्जाक और निबल अहमद की जोड़ी को हराया.

कैनो स्प्रिंट: पुरुषों के कयाक डबल 500 मीटर सेमी-फाइनल 1 में प्रोहित बरोई और प्रसन्ना कुमार पांचवें स्थान पर रहे और फाइनल B में जगह बनाई.

कैनो स्प्रिंट: कैनो डबल 500 मीटर सेमी-फाइनल 1 में मेघा प्रदीप और नेहा लीचोनबम चौथे स्थान पर रहीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं.

पढ़ें  पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर विश्व चैंपियन बने नीरज चोपड़ा, फोटो के लिए अरशद नदीम को बुलाकर जीता दिल

फेंसिंग: पुरुषों की टीम फ़ॉइल स्पर्धा में आदित्य, हेमांश सिंह, तेजस पाटिल और सचिन की भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ राउंड ऑफ़ 16 का मुकाबला हार गई.

तैराकी: पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट में धनुष सुरेश सातवें स्थान पर रहे (कुल मिलाकर 21वें स्थान पर) और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए.

टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में हरमीत देसाई और यशस्वी घोरपड़े को चीन के लिन शिडोंग और कुआई मैन से हार का सामना करना पड़ा.

तैराकी: ऋषभ दास पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 1 में दूसरे स्थान पर रहे.

टेबल टेनिस: दिया चितले और मानुष शाह ने हांगकांग के वोंग चुन टिंग और डू होई केम को हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए एक मेडल पक्का किया.

स्क्वैश: जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स के सेमीफ़ाइनल में पहुँचे और भारत के लिए एक मेडल पक्का किया.

तैराकी: पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में ऋषभ दास चौथे और उत्कर्ष पाटिल कुल मिलाकर नौवें स्थान पर रहे; दोनों फ़ाइनल में पहुंच गए.

एथलेटिक्स: महिलाओं की हेप्टाथलॉन लॉन्ग जंप में अनामिका अनीश छठे स्थान पर रहीं, जबकि पूजा 10वें स्थान पर ही रह सकीं. कुल मिलाकर, वे क्रमशः 7वें और 9वें स्थान पर हैं.

फ़ेंसिंग: महिलाओं की एपी (epee) टीम के राउंड ऑफ़ 16 में अनुप्रिया, मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री और यशकीरत कौर उज़्बेकिस्तान से हार गईं.

तैराकी: पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट्स में अनीश सुनील 17वें और धक्षन शशिकुमार 18वें स्थान पर रहे. दोनों फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाए.

पढ़ें  Satya Niketan Tragedy: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले- 7 लाख छात्र, हॉस्टल में सिर्फ 30000 सीटें

शूटिंग: कमलजीत और सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता.

शूटिंग: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल टीम फ़ाइनल में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.

हॉकी: भारतीय महिला टीम ने पूल B के मुक़ाबले में जापान को 3-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया.

बैडमिंटन: उन्नति हुड्डा ने महिलाओं के सिंगल्स के शुरुआती मैच में यू मी सॉन्ग को हराया.

स्क्वैश: अनाहत सिंह ने अपनी ही देश की खिलाड़ी तन्वी शर्मा को 11-2, 11-5, 11-3 से हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

कबड्डी: भारत ने नेपाल को 48-24 से हराकर महिला कबड्डी के गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई किया.

बॉक्सिंग: सचिन ने मोहम्मद अबू जाजेह को 4-1 से हराकर पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

ई-स्पोर्ट्स: पोकेमॉन यूनाइट में भारत को दक्षिण कोरिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा.

शूटिंग: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत फाइनल में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे.

स्क्वैश: पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के वीर छोटरानी को मुहम्मद इरफान से 1-4 से हार मिली.

कबड्डी: भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 66-28 से हराकर पुरुष कबड्डी के गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई किया.

टेबल टेनिस: महिला डबल्स के राउंड 3 मैच में श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास को मान कुआई और वांग मान्यु से 0-3 से हार मिली.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment