दो बच्चों को फांसी पर लटकाकर मां ने मौत को गले लगाया, लखनऊ की घटना ने हर दिल को झकझोर दिया

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ के गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की और खुद आत्महत्या कर ली। महिला ने पति के काम पर जाने के बाद खुद बच्चों को फंदे से लटकाया और खुद भी सुसाइड कर ली। बताया गया कि होटल के वेटर रवि सिंह की पत्नी सौम्या ने 3 साल के बेटे विराट और डेढ़ साल की बेटी अंशु को फंदे पर लटकाने के बाद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार की है। देर रात उसके पति के घर लौटने पर उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने कमरा खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़े जाने पर कमरे में मां और बच्चों के शव लटकते मिले।

एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार मुजफ्फरपुर निवासी होटल कर्मी रवि सिंह परिवार संग मार्टिनपुरवा में किराए के मकान में रहता है। गुरुवार को रवि रात करीब 12.30 बजे घर लौटा। दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी सौम्या को कई आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। जिसके बाद रवि ने बच्चों का नाम लेकर पुकारा। जवाब नहीं मिलने पर रवि घबरा गया। मदद के लिए पड़ोसी आ गए। जिन्होंने खिड़की से कमरे में झांका। जहां सौम्या का शव बच्चों संग फंदे से लटकता मिला।

रवि ने गौतमपल्ली पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर सौम्या और बच्चों के शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एसीपी ने बताया कि सौम्या ने किस वजह से बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुदकुशी की है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घर से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पत्नी और बच्चों की मौत से रवि गहरे सदमे में है। जिसके कारण वह कुछ बताने की हालत में नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें  लखनऊ में जज पर हमला: गला दबाकर हत्या करने की कोशिश, कार सवार युवक ने न्यायाधीश को घसीटकर बाहर निकाला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment