लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार दोपहर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. यहां मीडिया से उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी PDA का वास्तविक मतलब पराया धन अपना है. हम उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होने देंगे.
उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े की ओर से सख्त हिदायत की गई थी कि उनके स्वागत के लिए जगह-जगह रास्ता नहीं रोका जाएगा. बड़े-बड़े होर्डिंग नहीं लगाए जाएंगे. जिसका नतीजा ये रहा कि जगह-जगह से होर्डिंग हटवाए गए.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दोपहर करीब पौने दो बजे कार्यालय पहुंचे. यहां पहुंचने के तत्काल बाद सबसे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की.
विनोद तगड़े ने कहा कि उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलकर हम उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान संचालित करेंगे.
समाजवादी पार्टी पर बड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA एक बहुत बड़ा छलावा है. इसका अर्थ है कि पराया धन अपना. हम इसको नहीं चलने देंगे.
लखनऊ में मीडिया से बात करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े. (ईटीवी भारत)
इसके बाद विनोद तावड़े में पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की. माना जा रहा है कि वे CM योगी से भी भेंट करेंगे.
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सह प्रभारी जगदीश ईश्वर पटेल, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश मंत्री मीडिया प्रभारी यतीन्द्र शर्मा, मुख्य प्रवक्ता दिनेश चौहान, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई, मनीष शुक्ल, आलोक अवस्थी मौजूद रहे.
