Hema Malini फिल्मों में करना चाहती हैं कमबैक, बेटी ईशा बोलीं-अगर कुछ मेरी मॉम के लिए हो

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: धमेंद्र की फैमिली के लिए साल 2023 खूब सारी खुशियां लेकर आया है. जहां एक तरफ धर्मेंद्र (Dharmendra) की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शानदार रही, वहीं सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 ने सफलता के झंडे गाड़ दिए. सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दूसरी तरफ ईशा देओल भी  शॉर्ट फिल्म एक दुआ से तारीफें बटोर रही हैं. अब फैंस को हेमा मालिनी (Hema Malini) का इंतजार है.

हेमा मालिनी का कमबैक

पूरी देओल फैमिली एक बार फिर एक्टिंग फील्ड दोबारा से सक्रिय हो गया  है. ऐसे में ईशा भी चाहती हैं कि उनकी मां हेमा मालिनी भी धमाकेदार कमबैक करें. हेमा आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्च में नजर आईं थी. ये फिल्म शूटिंग होने के 5 साल बाद रिलीज की गई थी. ईशा ने हाल में ही एक इंटरव्यू में अपनी मां के कमबैक को लेकर खुलकर चर्चा की है.

क्या बोली ईशा देओल

ईशा देओल ने मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी के कमबैक के बारे में बताया. एक्ट्रेस कहा कि मां कुछ स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और वापसी करने की तैयारी कर रही हैं. वह एक अच्छे रोल और स्क्रिप्ट को तलाश कर रही हैं. ईशा ने कहा कि मेरी मां उस तरह की इंसान हैं जो कुछ बहुत अच्छा आने पर ही फिल्म को हां कहेंगी. अगर किसी के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट है तो उन्हें जरूर संपर्क कर सकता है.

धर्मेंद्र भी रहत हैं उत्साहित

ईशा ने अपने पिता धर्मेंद्र के बारे में भी बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले उन्होंने सबके इनपुट लिए थे. जब भी मेरे पिता कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं तो वह हमे अपने लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम के फोटोज दिखाते हैं और सबसे सलाह लेते हैं. उन्होंने ताज के टाइम भी ऐसा ही किया था. वह अभी भी अपने काम को लेकर बच्चों की तरह एक्साइटेड रहते हैं.

पढ़ें  शादी के पांच साल बाद रणवीर-दीपिका ने दिखाया वेडिंग वीडियो, सगाई से लेकर फेरों तक दिखा प्यार ही प्यार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment