गुजरात टाइटंस की शानदार जीत, राजस्थान को 77 रनों से हराकर पहुंची दूसरे नंबर पर

Sanchar Now
3 Min Read

पहले कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए अर्धशतकीय पारियां खेलीं. फिर गेंदबाजी करते हुए राशिद खान और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों ने कमाल करते हुए विरोधी राजस्थान रॉयल्स को घुटने टेकने पर मजबूर किया. इस इस तरह गुजरात ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान को 77 रन से हराया. यह सीजन में गुजरात की 7वीं जीत रही.

इस जीत के साथ गुजरात प्वाइंट्स टेबल में 14 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर आ गई है. यहां से टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय हो गया है. अभी टीम को 3 मैच और खेलने हैं. दूसरी तरफ हारने वाली राजस्थान टॉप-4 से बाहर हो गई है.

बात करें मैच की, तो गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. इसके अलावा साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. फिर चेज के लिए उतरी राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस दौरान गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी जेसन होल्डर ने 3 विकेट, कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया.

चेज में राजस्थान का हाल 

चेज के लिए उतरी की शुरुआत ठीक रही. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 17 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी का अंत सूर्यवंशी के विकेट से हुआ, जिन्होंने 16 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 36 रन बनाए. पहला विकेट गिरने के बाद राजस्थान संभल नहीं सकी. यहां से टीम ने दूसरा विकेट 40 रन पर, तीसरा 68 रन पर, चौथा 87 रन पर, पांचवां 91 रन पर छठा 115 रन पर, सातवां 136 रन पर, आठवां 141 रन पर, नौवां 151 रन पर और 10वां 152 रन पर गंवाया.

पढ़ें  बांग्लादेश की जीत से भारत को लगा बड़ा झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का हुआ नुकसान

टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा टीम के लिए सूर्यवंशी ने 36, ध्रुव जुरेल ने 24, कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 03, शिमरोन हेटमायर ने 06, डेनोवन फरेरा ने 04, शुभम दुबे ने 15, जोफ्रा आर्चर ने 05, दासुन शनाका ने 16, तुषारदेश पांडे ने 01 और बृजेश शर्मा ने 01* रन बनाया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment