नोएडा एयरपोर्ट पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा बनेगा पहचान, यात्रियों का आसमान में लहराते विशाल ध्वज से होगा स्वागत

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत अब 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा करेगा। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने इसका निर्माण शुरू हो गया है। आधुनिक टर्मिनल की भव्यता के बीच राष्ट्रीय ध्वज एयरपोर्ट को और भी आकर्षक बनाते हुए उसकी नई पहचान स्थापित करेगा। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट में प्रवेश करते ही तिरंगे का दृश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा फहराया जाएगा। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दाहिनी ओर लगभग 100 फीट ऊंचा एक स्मारकीय ध्वजस्तंभ लगाया जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने भव्य प्लेटफॉर्म और मजबूत नींव तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। नींव पूरी होने के बाद ध्वजस्तंभ स्थापित किया जाएगा और उस पर बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

मुख्य प्रवेश द्वार से ही यात्रियों को दिखाई देगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा फहराया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दाहिनी ओर ऊंचाई पर लहराता विशाल तिरंगा मुख्य प्रवेश द्वार से ही यात्रियों और आगंतुकों को दिखाई देगा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह ध्वज लगभग 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के कई एयरपोर्टों पर 30.5 मीटर (लगभग 100 फीट) ऊंचे स्मारकीय ध्वजस्तंभों के लिए इसी आकार का राष्ट्रीय ध्वज इस्तेमाल किया गया है। एयरपोर्ट पर खुले क्षेत्र में ध्वजस्तंभ पर हवा का दबाव अधिक होता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा एयरपोर्ट पर भी स्मारकीय ध्वजस्तंभ के निर्माण में मजबूत स्टील संरचना और सुरक्षित नींव तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 30.5 मीटर ऊंचे प्रकाशयुक्त ध्वजस्तंभ के लिए S355 ग्रेड स्टील, जंग से बचाव के लिए गैल्वनाइजिंग और भारतीय मानकों के अनुसार हवा के दबाव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्री को तिरंगा देखकर गौरव का एहसास होगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment