नोएडा एयरपोर्ट पर दिखेगी यूपी की कला और हुनर की झलक, लगेगा ODOP स्टॉल; ट्रेड शो के लिए बनेगी हेल्प डेस्क

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत विशेष शोकेस स्थापित किए जाएंगे। इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रसिद्ध और विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से परिचित कराना है।

गौतमबुद्ध नगर जिले के ओडीओपी उत्पाद के रूप में रेडीमेड गारमेंट्स को भी शोकेस में स्थान दिया जाएगा। जिले में तैयार होने वाले परिधानों और वस्त्र उद्योग से जुड़े उत्पादों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा।

ट्रेड शो के लिए हवाई अड्डे पर बनेगी हेल्प डेस्क

वहीं, शहर के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के जरिए आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा एयरपोर्ट पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां यात्रियों को ट्रेड शो से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

25 दिसंबर से यूपी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

इसके साथ ही एक्सपो मार्ट तक पहुंचने के लिए मार्ग, परिवहन और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। हेल्प डेस्क का उद्देश्य ट्रेड शो में आने वाले उद्यमियों, खरीदारों और आगंतुकों को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना है। इस साल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 25 से 29 सितंबर 2026 तक होगा।

यीडा ने इंडस्ट्री के सात प्लॉट किए निरस्त

वहीं, पैसा नहीं जमा करने और रजिस्ट्री नहीं कराने पर यमुना अथॉरिटी ने इंडस्ट्री के सात प्लॉटों का आवंटन निरस्त कर दिया। एक आवंटी ने अपना प्लॉट सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही 38 और आवंटियों पर प्लॉट निरस्तीकरण की तलवार लटकी है। यमुना अथॉरिटी इस पर जल्द फैसला लेगी। अथॉरिओ ने डॉक्स इंजीनियर्स, ऑटोमेशन बिल्डर्स, ढल हेल्थकेयर, गुरु पदम इंटरप्राइजेज, ग्लोब टेक्नोक्रेट लिमिटेड, मुस्तफीज हैदर और इमरान अली के प्लॉट का निरस्त कर दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment