आज का पंचांग 19 अप्रैल 2025 : आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 19 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 19 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार है. शनिवार के दिन गाय के दूध में गुड मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं. ऐसे करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी, साथ ही भगवान शिव और शनिदेव भी प्रसन्न होंगे.

शनि दोष से पीड़ित हैं उन्हें शनिवार के दिन उड़द की दाल शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए. ऐसे करने से व्यक्ति को शनि देव के सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिलती है. आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से संकट दूर होते हैं. तरक्की में आ रही बाधाओं का नाश होता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 19 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग,19 अप्रैल 2025 (Panchang 19 April 2025)

तिथि षष्ठी (18 अप्रैल 2025, शाम 5.07 – 19 अप्रैल 2025, शाम 6.21)
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
नक्षत्र मूल
योग शिव, रवि योग
राहुकाल सुबह 9.06 – सुबह 10.43
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय सुबह 12.42 – सुबह 9.56, 20 अप्रैल
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि धनु
सूर्य राशि मेष

शुभ मुहूर्त, 19 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 19 April 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.55 – दोपहर 12.46
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 20 अप्रैल
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 15 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 1.58 – सुबह 3.35
  • गुलिक काल – सुबह 5.52 – सुबह 7.29
  • विडाल योग – सुबह 10.21 – सुबह 5.51, 20 अप्रैल
  • भद्रा काल – शाम 6.21 – सुबह 5.51, 20 अप्रैल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment