Aaj Ka Panchang 22 February 2025 : आज फाल्गुन नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 22 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार है. शनिवार के दिन पीपल के बिना कटे-फटे 11 पत्ते लेकर उनकी माला बनालें.

अब इसे माले को पास के किसी शनि मन्दिर में जाकर शनि देव को अर्पित करें. माला अर्पित करते समय ‘ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥’ मंत्र का जाप करते रहें. मान्यता है इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है. नौकरी में आ रही बाधाओं का नाश होता है. शनि सुखद परिणाम देते हैं.

नवमी तिथि मां दुर्गा को भी समर्पित है और मां काली को गुडहल का फूल अर्पित करें और हलवे का भोग लगाएं. मान्यता है मां काली के आशीर्वाद से कोर्ट कचहेरी, रोग, और भय पर विजय प्राप्ति होती है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 22 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 फरवरी 2025 (Panchang 22 February 2025)

तिथि नवमी (21 फरवरी 2025, सुबह 11.57 – 22 फरवरी 2025, दोपहर 1.19)
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
योग हर्षण
राहुकाल सुबह 9.44 – सुबह 11.09
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय प्रात: 3.15 – सुबह 12.24
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 22 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 22 February 2025)

पढ़ें  पंचांग 16 September 2023: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, देखें कब करें शुभ काम
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 8.13 – सुबह 9.56
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 23 फरवरी

22 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 2.00 – दोपहर 3.26
  • गुलिक काल – सुबह 6.53 – सुबह 8.19
  • आडल योग – शाम 5.40 – सुबह 6.52
  • भद्रा काल – सुबह 1.43 – सुबह 6.54, 23 फरवरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment