Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 November 2026: आज सोमवार व्रत के साथ वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा तिथि, भरणी नक्षत्र, गर करण, गण्ड योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मेष में संचार करेंगे तो सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, जबकि वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और महादेव दोनों की पूजा का विधान है. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन हरि और हर दोनों की पूजा अर्चना करते हैं इसलिए इस पर्व को हरि-हर मिलन के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हरि-हर की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि (वैकुंठ चतुर्दशी) 23 नवंबर को तड़के 2:37 बजे से शुरू होकर रात 11:42 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी, जो 24 नवंबर को रात 8:23 बजे तक रहेगी. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त रूप से पूजा की जाती है. देव दीपावली से एक दिन पहले पड़ने वाले इस पर्व का काशी में विशेष महत्व है. सोमवार को सुबह 6:54 बजे सूर्योदय और शाम 5:20 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 4:06 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 6:22 बजे चंद्रास्त होगा.
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित है. सोमवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें. शिवलिंग पर दूध, गंगाजल बेलपत्र, अक्षत, चंदन और फूल अर्पित करें. धूप-दीप जलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. अंत में घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें और सुख-शांति की प्रार्थना करें. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, उन्हें इस दिन भगवान शिव की पूजा करने, शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने तथा सफेद वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जाती है, ऐसा करने से कुंडली में चंद्रदेव मजबूत होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं. वहीं भगवान विष्णु को तुलसी दल और कमल का फूल अर्पित करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 नवंबर 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 11:42 पी एम तक, पूर्णिमा तिथि
आज का नक्षत्र- भरणी – 02:02 ए एम, 24 नवंबर तक, कृत्तिका नक्षत्र
आज का करण- गर – 01:13 पी एम तक, वणिज – 11:42 पी एम तक, विष्टि
आज का योग- वरीयान् – 07:58 पी एम तक, फिर परिघ
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मेष राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:50 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 04:13 पी एम
चन्द्रास्त- 06:19 ए एम, 24 नवंबर
आज के शुभ योग और मुहूर्त 23 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:03 ए एम से 05:57 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:23 पी एम से 05:50 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:35 ए एम, 24 नवंबर
अमृत काल: 09:40 पी एम से 11:08 पी एम
रवि योग: 06:50 ए एम से 02:02 ए एम, 24 नवंबर
शिववास: भोजन में – 11:42 पी एम तक, श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2026
राहुकाल: 08:10 ए एम से 09:29 ए एम
यमगण्ड: 10:49 ए एम से 12:08 पी एम
गुलिक काल: 01:28 पी एम से 02:47 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:29 पी एम से 01:12 पी एम
वर्ज्य: 12:58 पी एम से 02:25 पी एम
आडल योग: 06:50 ए एम से 02:02 ए एम, 24 नवंबर
भद्रा: 11:42 पी एम से 06:51 ए एम, 24 नवंबर
दिशाशूल: पूर्व
