आमिर खान तीसरी बार करने जा रहे शादी, 61 की उम्र में इस दिन बनाएंगे गौरी स्प्रैट को दुल्हन

Sanchar Now
5 Min Read

आमिर खान को लेकर चर्चा शुरू है कि वो तीसरी बार शादी रचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। खबर है कि आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को फाइनली शादी के बंधन में पिरोने जा रहे हैं। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने अपनी इस नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाया था।

अगर ऐसा होता है तो आमिर खान की ये तीसरी शादी होगी। कहा जा रहा है कि एक्टर इस समारोह को काफी इंटीमेट रखने वाले हैं और इस मौके पर भव्य समारोह आयोजित करने की बजाय वे एक सिंपल और निजी समारोह करने की प्लानिंग बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें केवल उन दोनों के करीबी लोग और अजीज दोस्त ही शामिल होंगे।

आमिर बोले थे- अब 60 साल की उम्र में शादी करना मुझे शोभा नहीं देगा

हॉटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर और गौरी की शादी का ये समारोह सादगीपूर्ण होगा, जहां कपल की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाएगा। आमिर खान की इस शादी की खबर उनके उस बयान के बाद सामने आई है जब अपनी लव-लाइफ को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया था। आमिर ने कहा था- वो बेंगलुरू में रहती हैं और मैं उनसे वहां मिलने जाता था। उन्होंने कहा था कि वहां ज्यादा मीडिया का जमावड़ा नहीं इसलिए उनका रिश्ता छिपा रहा। वहीं उन्होंने तीसरी शादी के सवाल पर कहा था- मैं दो बार शादी कर चुका हूं और अब 60 साल की उम्र में शादी करना मुझे शोभा नहीं देगा। हालांकि, उन्होंने कहा था- लेकिन देखते हैं क्या होता है।

मैं दो बार शादी कर चुका हूं और अब 60 साल की उम्र में शादी करना मुझे शोभा नहीं देगा

आमिर खान

कहा जा रहा है- दोनों रिश्ते का नाम देने के लिए हैं तैयार

पढ़ें  टीम में ऐसी चर्चा... कप्तान गिल ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट बोली बड़ी बात

अब ऐसा लग रहा है कि वो वक्त आ गया है जब अपने इमोशनल कमिटमेंटेस को दोनों रिश्ते का नाम देने के लिए तैयार हैं। अब ऐसा लगता है कि दोनों अपने इस रिश्ते को ठहराव देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

एक साल में एक स्थिर और खुशहाल जीवन जी रहे हैं आमिर और गौरी

वहीं बता दें कि परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि आमिर और गौरी ने पिछले एक साल में एक स्थिर और खुशहाल जीवन जी रहे हैं और अब उन्हें लगता है कि अपने अपनों के साथ इस खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने का सही समय है।

5 जुलाई को दोनों रचा सकते हैं शादी

दोनों से करीबी ताल्लुक रखने वाले एक सूत्र ने हॉटरफ्लाई को बताया, ‘आमिर और गौरी एक साल से थोड़ा अधिक समय से एक परिवार के रूप में साथ रह रहे हैं। वे एक खुशहाल और स्थिर जीवन जी रहे हैं और अपने परिवारों की मौजूदगी में इसे ऑफिशियली मनाने का फैसला किया है।’ खबर है कि 5 जुलाई को उनके उस खास दिन के रूप में चुना गया है, जब दोनों शादी करने जा रहे हैं और उम्मीद है कि दोनों परिवार इस अवसर पर एक साथ आएंगे।

दोनों पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के बीच अच्छी बॉन्डिंग

इससे पहले आमिर की दोनों पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी है और दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक रिश्ते बनाए रखने के लिए काफी सराहा जाता रहा है । एक्टर ने हमेशा परिवार की अहमियत पर जोर दिया है।

पढ़ें  60 साल की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें कहां है पहली वाइफ?

आमिर खान ने कहा था- वे दिल से गौरी से शादी कर चुके हैं

‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में इस साल की शुरुआत में आमिर ने गौरी के साथ घर शेयर करने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ‘हैप्पी पटेल’ की रिलीज़ के समय के आसपास साथ रहने लगे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे शादी करने की सोच रहे हैं, तो एक्टर ने कहा था कि ये रिश्ता काफी सीरियस है और वे दिल से गौरी से शादी कर चुके हैं। तब उन्होंने ये भी कहा था कि इस रिश्ते को ऑफिशियल रूप देने का फैसला वे समय के साथ मिलकर करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment