ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन टावर पर हादसा, 14वीं मंजिल से गिरकर दो श्रमिकों की मौत; ठेकेदार हिरासत में

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां 14वीं मंजिल से गिरने के बाद दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय सरकार पुत्र अब्दुल खालिक सरकार और 45 वर्षीय जमाल शेख पुत्र अब्दुल हौसले के तौर पर हुई है.

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे. हादसे के बाद उनके परिवारों को घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया की जा रही है.

ठेकेदार हिरासत में, जांच जारी

मामले में थाना बिसरख पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में लिया है. पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं. घटना के दौरान शटरिंग या अन्य निर्माण सामग्री से जुड़ी किसी लापरवाही की भी जांच की जा रही है.

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले के कारणों की पड़ताल में जुटी है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हादसे ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment