हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

Sanchar Now
1 Min Read

हरिद्वार। धर्मनगरी के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम की श्रीजी वाटिका में एक राष्ट्र-एक चुनाव के मुद्दे पर संतों का समागम हो रहा है।

देशभर से आए संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इस मुद्दे को देश की मजबूती के लिए जरूरी बताया। इस संकल्प को जल्द पूरा करने का समर्थन समागम में मौजूद संतों ने किया।

समागम में स्वामी रामदेव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन संविधान की आत्मा के अनुरूप है। इससे देश के संसाधन बचेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए अधिक धन उपलब्ध होगा। कुछ राजनीतिक दलों को डर है कि इस व्यवस्था से क्षेत्रीय मुद्दे दब जाएंगे और वह चुनाव हार जाएंगे।

कुछ लोग अराजकता करके सत्ता हथियाना चाहता है। वन नेशन, वन इलेक्शन से डरे हुए हैं। बच्चों को आंदोलन में नहीं उतारना चाहिए। राष्ट्र सर्वोपरि है। कुछ दल वंदेमातरम का विरोध कर रहे हैं। जबकि इसमें देवी-देवताओं की नहीं भारत माता की वंदना है। समागम में संत अपने विचार रख रहे हैं।

पढ़ें  दिवाली पर क्यों रहना पड़ता था भूखा… प्रेमानंद महाराज ने सुनाया हैरान करने वालाा किस्सा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment