एसीईओ ने बिरौंडी गांव का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर 2 लाख का लगाया जुर्माना

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को बिरौंडी गांव का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सफाई व्यवस्था लचर दिखी, जिस पर एसीईओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने और नियमित कूड़ा न उठाने पर जिम्मेदार फर्म मैसर्स विमलराज पर 2 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया है।

एसीईओ ने विभाग की लापरवाही पर प्रबंधक/सहायक प्रबंधक और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कार्यों में लापरवाही पर प्रबंधक/सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कांट्रैक्टरों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से कूड़े को इधर-उधर न फेंकने, कूड़ा डस्टबिन में ही डालने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।

पढ़ें  घर मे घुसकर मारपीट व उनकी नाबालिग का अपहरण करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment