भाजपा की सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, सबसे बड़ी गोरखपुर, सबसे छोटी अवध क्षेत्र की टीम

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में सभी 6 क्षेत्रीय टीमों का ऐलान कर दिया है. गोरखपुर क्षेत्र में 39 और अवध क्षेत्र में 34 सदस्यों की टीम बनाई गई है. कानपुर क्षेत्र में 38 लोगों को जगह दी गई है. वहीं, पश्चिमी यूपी और ब्रज में 37-37 लोगों को शामिल किया गया है.

क्षेत्रीय टीम में 300 से ज्यादा नेताओं को मिली जगह 

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 6 प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्र हैं. इनमें अवध, गोरक्ष, काशी, बृज, कानपुर और पश्चिम शामिल हैं. इन क्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया गया है. बीजेपी ने प्रदेशभर में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को क्षेत्रीय टीमों में समायोजित किया है. गोरखपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी और अवध क्षेत्र की टीम सबसे छोटी है. इनमें नए चेहारों को भी जगह दी गई है. साथ ही OBC, दलित और महिलाओं को खास तवज्जों दी गई है.

पंकज चौधरी की नई क्षेत्रीय टीम 

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने 34 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया है. टीम तैयार करते समय सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को संतुलित रखने की कोशिश की गई है. नई कार्यसमिति में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 कार्यसमिति सदस्य शामिल किए गए हैं.

गैर ओबीसी वर्ग के नेताओं पर ज्यादा फोकस 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का फोकस गैर-यादव ओबीसी वर्ग के नेताओं पर भी लगातार बढ़ रहा है. अवध क्षेत्र की नई टीम में भी इस राजनीतिक रणनीति की झलक दिखाई देती है. संगठन में पिछड़े वर्ग के गैर-यादव नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने अपने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने का संकेत दिया है.

पढ़ें  डोलआश्रम स्थापना महोत्सव सीएम धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

चार नेताओं को महामंत्री की अहम जिम्मेदारी

अवधेश द्विवेदी ने चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है. राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियारी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है. इन नेताओं के जिम्मे संगठन को विस्तार देने के साथ-साथ अवध क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में पार्टी के अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी रहेगी.

10 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

नई टीम में अवध क्षेत्र के संगठनात्मक कामकाज को मजबूती देने के लिए 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय ‘बादल’, मनीष शुक्ला, रेशू भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी शामिल हैं. 10 क्षेत्रीय मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है. इनमें विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा और राम कुमार वर्मा समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment