मैत्री क्रिकेट मैच में एआरएस रेजिडेंसी की जीत, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब को 82 रन से हराया

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के इंपीरियल क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब और एआरएस रेजिडेंसी के बीच डे-नाइट मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। शाम करीब 5:30 बजे दूधिया रोशनी में शुरू हुए इस मुकाबले में एआरएस रेजिडेंसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रन से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एआरएस रेजिडेंसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रविकांत सिंह ने 40 गेंदों में 54 रन और कपिल ने 36 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली।

प्रेस क्लब की ओर से गेंदबाजी में संदीप ओझा ने 2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नितिन शर्मा ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट झटके। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 137 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सोनू नागर ने 30 रन, शिवम मावी ने 23 रन और मोहित अधाना ने 20 रन का योगदान दिया।

एआरएस रेजिडेंसी की ओर से गेंदबाजी में कपिल ने 3 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट और रविकांत सिंह ने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

पढ़ें  यूपी और हरियाणा की अंतरराज्यीय सीमा निर्धारण का काम हुआ सुरु , करोड़ो रूपये होंगे खर्च
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment