बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से दी शर्मनाक शिकस्त

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रन से करारी शिकस्त दी। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा था। पूरी मेहमान टीम 163 रन पर सिमट गई और 104 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। पाकिस्तान का कोई भी बैटर नाहिद राणा की तूफानी गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका। करीब साढ़े 6 फुट लंबे बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज ने 5 विकेट झटके।

बांग्लादेश की लगातार तीसरी जीत

यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत है। साल 2024 से पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ कोई भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। वहीं इतिहास में भी यह पहली बार हुआ है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार तीन टेस्ट मैचों में हराया हो।

268 रन चेज नहीं कर सका PAK

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई थी। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी बांग्लादेश ने 240 रन पर घोषित की और पाकिस्तान के सामने जीतने के लिए 268 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। तस्कीन अहमद ने इमाम उल हक को आउट कर पवेलियन रवाना किया। वहीं पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले अजान अवैस दूसरी पारी में केवल 15 रन ही बना सके। पाकिस्तान ने अपने 3 विकेट केवल 68 रन पर गंवा दिए। टीम को अब जीतने के लिए 200 रन की जरूरत थी। सलमान आगा और अब्दुल्ला फजल ने 51 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। पाकिस्तान की ओर से फजल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। जैसे ही वे आउट हुए बाकी की टीम 50 रन के अंदर सिमट गई।

पढ़ें  जावेद अख्तर का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों सरकार के खिलाफ नहीं बोलता बॉलीवुड? क्या इनकम टैक्स रेड का है डर?

बांग्लादेश के लिए मैच में हसन मिराज और नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी की। पहली पारी में जहां हसन मिराज ने 5 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में राणा ने विकेटों का पंजा लगाकर बांग्लादेश की जीत पक्की की।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment