शारदा यूनिवर्सिटी में ‘Belliatus’ फेस्ट, पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति की बिखरी रंगीन छटा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में नॉर्थईस्ट कल्चरल फेस्ट ‘Belliatus’ का 9वां एडिशन भव्य और रंगारंग अंदाज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सिक्किम हाउस के आयुक्त अश्वनी कुमार चंद (आईपीएस) की विशेष उपस्थिति रही।

इस फेस्ट का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति को प्रदर्शित करना तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ और जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य-संगीत, रंग-बिरंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और पूर्वोत्तर के व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

शारदा यूनिवर्सिटी में वर्तमान में पूर्वोत्तर के 2000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और भी जीवंत बन गया। साथ ही 95 से अधिक देशों के 2500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मौजूदगी ने विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया। इस दौरान पूर्वोत्तर की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार चंद ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की विविधता को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता ने इसे ‘विविधता में एकता’ का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, ई.डी. प्रशांत गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बारिश के कारण एक मकान गिरा, परिवार के कई लोग दबे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment