नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: सोरखा जाहिदाबाद में 5,000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा प्राधिकरण) ने अवैध अतिक्रमण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोरखा जाहिदाबाद में लगभग 5,000 वर्गमीटर अधिसूचित भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई बुधवार, 20 मई 2026 को प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6, भूलेख विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित एवं अधिग्रहित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

दरअसल, प्राधिकरण के अनुसार, खसरा संख्या 152 की अधिसूचित भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के उद्देश्य से बाउंड्रीवाल और गेट बनाकर कब्जा कर लिया गया था। कार्रवाई के दौरान लगभग 80 कर्मचारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में दो बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

नोएडा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त से पहले भूमि की वैधता की जांच अवश्य करें।

 

पढ़ें  18 गांव के किसानों की अधिग्रहित जमीन यमुना प्राधिकरण के नाम होगी दर्ज, दाखिल खारिज के बाद 3695 बदल जाएंगे रिकॉर्ड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment