नोएडा के नया बांस गांव में सड़क पर खूनी खेल, स्कूटी टच होने पर बढ़ा विवाद; सिर में ईंट लगने से युवक की मौत

Sanchar Now
3 Min Read

जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। इस हमले में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोन पड़ा। दिल्ली से सटे नोएडा से ये बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नोएडा के नया बांस गांव स्थित ऋषिपाल पार्क में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगड़े में 25 साल के युवक की जान चली गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, ऋषिपाल पार्क में कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान अमित नाम का युवक स्कूटी लेकर वहां से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी स्कूटी तालिब नाम के युवक के पैर पर चढ़ गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान तालिब और उसके साथियों ने अमित पर ईंट से हमला कर दिया।

हमले में 25 साल के अमित के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दौरान झगड़े को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम नाम के युवक पर भी हमला हुआ। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। शुरुआत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पढ़ें  कौन हैं STF नोएडा यूनिट के इंस्पेक्टर सचिन कुमार, जिन्हें मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

इस वारदात के बाद आरोपी तालिब और हर्ष मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना फेस-1 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment