गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाने गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, स्वागत में उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण

Sanchar Now
4 Min Read

संचार नाउ। राजनीति की व्यस्तता और बड़े पदों की जिम्मेदारियों के बीच अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव की तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक तरीके से गोवर्धन पूजा की। उनके गांव पहुंचने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। स्वर्गीय राजेश पायलट गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छों के साथ उनका स्वागत किया।

दरअसल, वैदपुरा पहुंचकर सचिन पायलट ने अपने पैतृक आवास पर पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हर वर्ष गोवर्धन पूजा पर गांव आने की उनकी परंपरा इस बार भी कायम रही। उनके आगमन को लेकर गोलचक्कर पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

 दो अलग-अलग नेतृत्व में हुआ स्वागत

स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने सचिन पायलट का अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी खुशी जाहिर की।

राजेश पायलट की विरासत से आज भी जुड़ा है क्षेत्र : दीपक भाटी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि सचिन पायलट का हर वर्ष गोवर्धन पूजा पर अपने पैतृक गांव पहुंचना अपनी जड़ों और पारिवारिक विरासत के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। स्वर्गीय राजेश पायलट का इस क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों के साथ बेहद गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ग्रामीण समाज और किसानों के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी। सचिन पायलट भी अपनी जन्मभूमि और परंपराओं से जुड़े रहकर उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें  मॉल में अवैध शराब बेचने वाले चार तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांव से रिश्ता केवल परंपरा नहीं, भावनाओं का जुड़ाव : संदीप नागर

प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संदीप नागर ने कहा कि राजेश पायलट की यादें आज भी क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। सचिन पायलट का लगातार अपने पैतृक गांव आना यहां के लोगों के लिए भावनात्मक जुड़ाव का विषय है। यह केवल एक पारिवारिक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति और लोगों के प्रति उनके लगाव को भी प्रदर्शित करता है।

ये लोग रहे स्वागत कार्यक्रम में मौजूद

इस मौके पर गौतम अवाना, रामकुमार तंवर, संदीप नागर, विजय नागर, बिंदर नागर, गौरव नागर, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, करण सिंह एमपी, अरुण भाटी, अरविंद रेक्सवाल, देवेंद्र भाटी, मोहित भाटी एडवोकेट, कपिल भाटी, रमेश बघेल, नीरज शर्मा, अमित कुमार, संदीप भाटी, राजसिंह, रूपेश भाटी, बिन्नू भाटी, सुबोध भट्ट, मोहम्मद रजा, असगर अली, जगदीश नागर और रन सिंह प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने सचिन पायलट से मुलाकात कर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment