‘मेरे बैग में बम है’… वाराणसी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में फैलाई अफवाह, कैनेडियन पैसेंजर अरेस्ट

Sanchar Now
3 Min Read

इंडिगो की फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने, क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार और हंगामा करने के आरोप में शनिवार की रात कनाडा के यात्री निशांत योहानाथन को गिरफ्तार कर लिया गया। फूलपुर थाने की पुलिस ने रविवार को उसे विशेष अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यात्री की गिरफ्तारी की सूचना विदेश मंत्रालय और कनाडा दूतावास को भी दी गई है। निशांत वाराणसी से बंगलूरू जाने वाला था। इस घटनाक्रम से फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी और 158 यात्रियों को रात एयरपोर्ट बिल्डिंग में ही रात बितानी पड़ी। रविवार की सुबह फ्लाइट बंगलूरू के लिए रवाना हो सकी।विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से शनिवार की रात 9.55 बजे 159 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट (6ई 499) बंगलूरू के लिए उड़ान भरने वाली थी। इसी बीच फ्लाइट में सवार कनाडा के यात्री निशांत योहानाथन ने शोर मचाया और हैंड बैग में बम होने की सूचना दी।

दूसरे यात्रियों को डराया और कहा कि फ्लाइट में बम है। तुम सब मरोगे..। इससे बाकी यात्री और क्रू मेंबर घबरा गए। क्रू मेंबर ने बैग की छानबीन की और मामले को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कनाडा का यात्री उनसे दुर्व्यवहार करने लगा। गालीगलौज भी की। इसकी सूचना क्रू मेंबर ने पायलट को दी।

पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और उड़ान स्थगित कर दी। फ्लाइट रनवे से वापस पार्किंग एरिया में लाई गई। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी, अन्य सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस से जुड़े लोग पहुंच गए। इस दौरान सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया, फिर फ्लाइट को आइसोलेशन वे में खड़ा कराके सघन तलाशी ली गई।

पढ़ें  वाराणसी में पुरोहित दंपति हत्याकांड में सगे भाई समेत चार को उम्रकैद, अन्य दो को पांच-पांच साल की सजा

फ्लाइट में रखे एक-एक समान और बैग की जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। यह प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फूलपुर थाने की पुलिस को आधिकारिक सूचना दी और कनाडा के यात्री को पकड़ कर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने निशांथ योहानाथन से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधि मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक, बम की सूचना की वजह से फ्लाइट शनिवार की रात उड़ान नहीं भर सकी। 158 यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में रात बितानी पड़ी। रविवार की सुबह 7.35 बजे फ्लाइट रवाना हो सकी। आईबी, एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी गिरफ्तार निशांथ योहानाथन से पूछताछ की है।

फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने के आरोप में यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कनाडा का पासपोर्ट मिला है। मामले की रिपोर्ट कनाडा दूतावास को भेजी जा रही है। – आकाश पटेल, डीसीपी, गोमती जोन

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment