CM योगी का बड़ा फैसला, अब सभी मंडल मुख्यालय पर बनेंगे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडल मुख्यालयों पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे केंद्र

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा यह है कि कोई भी दिव्यांग नागरिक समाज की मुख्यधारा से वंचित न रह जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, जहां एक ही छत के नीचे चिकित्सकीय, शैक्षिक, मनोवैज्ञानिक और व्यावसायिक सहयोग मिल सके।

‘सेवा, संवेदना और सम्मान’ के मूल भाव के साथ आगे बढ़ेगा अभियान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के समग्र सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह अभियान सेवा, संवेदना और सम्मान के मूल सिद्धांतों पर आधारित होगा, जिससे दिव्यांग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से केंद्रों की स्थापना प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने और सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पढ़ें  UP में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 जिलों के BSA बदले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment