इंस्पेक्टर हत्याकांड में बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ आज आ सकता फैसला

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में 27 साल पुराने हत्या के मामले में बसपा नेता को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. ये मामला साल 1996 का है. फर्रुखाबाद में तैनात रहे इंस्पेक्टर रामनिवास यादव कानपुर ट्रांसफर होकर आ गए थे. 14 मई 1996 को रामनिवास एक पुराने केस में गवाही देने के लिए फर्रुखाबाद गए थे और शाम के वक्त ट्रेन से कानपुर वापस लौट रहे थे.

इसी दौरान शहर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में फर्रुखाबाद के बसपा नेता अनुपम दुबे समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था. कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की मौत भी हो गई. गुरुवार को मामले के फैसले वाले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे को कानपुर कोर्ट लाया गया और एडीजे 8 की कोर्ट ने उन्हें उम्र कैद की सजा के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

हाईकोर्ट में अपील की कही बात

जिला शासकीय अधिवक्ता दिलीप दिलीप कुमार के मुताबिक इस मुकदमे में 17 गवाह पेश किए गए थे. जबकि कोर्ट में विटनेस के रूप में चार गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए थे. इस घटना के समय ट्रेन में मौजूद रहे गवाह मुलायम सिंह की गवाही सबसे अहम थी. वहीं सजा सुनाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में अनुपम दुबे ने कहा कि कोर्ट ने जो भी फैसला सुनाया है, उसका सम्मान करते हैं. हमारे पास अभी हाईकोर्ट के दरवाजे खुले हैं. इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

पढ़ें  नोएडा के सेक्टर-18 की बत्ती गुल, अंडरग्राउंड सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी

सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की मौत

इंस्पेक्टर रामनिवास यादव ने फर्रुखाबाद में तैनाती के दौरान एक मुकदमे की छानबीन की थी और इसी केस के सिलसिले में गवाही देने के लिए वो फर्रुखाबाद गए थे. जहां उनकी हत्या कर दी गई थी. मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी नेम कुमार उर्फ बिलैया और कौशल की मौत हो गई.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment