आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस संग शनिवार सुबह आगरा पहुंची. विशेष चार्टर्ड विमान आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची. इसके बाद सीधे वीवीआईपी पूर्वी गेट पहुंचीं.
टिफनी ने नारंगी रंग की लॉग्न ड्रेस और माइकल ने टीशर्ट-ट्राउजर पहना था. रॉयल गेट से ताजमहल की एक झलक देखते ही टिफनी ट्रंप की खुशी से आंखें चमक उठीं और उनके मुंह से निकाला वाह ताज. अमेजिंग.
सुरक्षा व्यवस्था के बीच टिफनी टंप ने माइकल बुलोस के साथ ताजमहल परिसर में करीब एक घंटे तक रहीं. इस दौरान टूरिस्ट गाइड से ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी सहित तमाम सवाल पूछे.
इसके साथ ही उन्होंने ताजमहल में अलग-अलग एंगल से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई. ताजमहल में एंट्री के दौरान टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस बेहद खुश नज़र आए.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस संग आगरा घूमने शनिवार सुबह आईं. टिफनी ट्रंप की सुरक्षा को लेकर आगरा में कड़े इंतजाम किए गए. विशेष वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट से वीवीआईपी रोड से कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल के पूर्वी गेट पर स्थित एक सात सितारा होटल में जाने से पहले ही वो ताजमहल पहुंच गईं.
अब रात में प्रवास के बाद टिफनी ट्रंप रविवार को आगरा से जैसलमेर रवाना होंगी. जबकि, पहले टिफनी ट्रंप शनिवार शाम या रविवार को सूर्योदय में ताजमहल का दीदार करना था.
मगर, टिफनी टंप के ताजमहल घूमने की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद गोपनीय रखी है. मगर, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि लंच के बाद टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस चार्टर्ड प्लेन से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो सकती हैं.
अचानक कार्यक्रम में बदलाव एयरपोर्ट से पहले टिफनी टंप को होटल जाना था. मगर, उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ. टिफनी टंप अपने पति माइकल के साथ धूप वाले चश्मे पहन कर ताजमहल पहुंचीं.
टिफनी को गाइड रमेश धवन ताजमहल की विजिट कराई. टिफनी टंप और माइकल ने पहले रॉयल गेट पर वीडियो प्लेटफार्म पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई. इसके बाद दोनों चहलकदमी करके सेंट्रल टैंक पहुंचे. जहां पर डायना बेंच पर एक-दूसरे का हाथ थामकर फोटोग्राफी कराई. दोनों ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए.
अपने स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो भी कराई. टूरिस्ट गाइड रमेश धवन से टिफनी टंप और उनके पति ने मुगल बादशाह शहंशाह शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की कहानी जानी, ताजमहल कैसे बना ? कितने मजदूरों ने इसे बनाया था ? क्या ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ काट लिए गए थे ? ताजमहल की पच्चीकारी और मून लाइट में ताजमहल में लगे बेशकीमती पत्थर चमकने के बारे में पूछा.
इसके साथ ही टिफनी ने हाथ जोड़कर उन्होंने लोगों को धन्यवाद कहा. उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे.
ताजमहल दीदार के बाद टिफनी और माइकल ताजमहल के पास स्थित होटल में पहुंचे. होटल के जिस कमरे में टिफनी ठहरी हैं. वहां से भी ताजमहल एकदम साफ दिखाई देता है.
25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री ने देखा था ताज बता दें कि 25 मई 2026 को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का दीदार किया था. अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा को लेकर एएसआई मुख्यालय ने ताज का दीदार करने जाने से कुछ मिनट पहले ही ताजमहल के दोनों गेटों को उनकी विजिट के दौरान बंद करा दिया था. जिससे करीब दो घंटे तक पर्यटकों को चिलाचिलाती धूप में परेशान होना पड़ा था.
अब अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी और उनका परिवार ताजमहल का दीदार करने आ रहा है, तो सुरक्षा व्यवस्था तो कड़ी रखी ही जाएगी. छह साल पहले ट्रंप ने देखा था ताज.
बता दें कि 24 फरवरी 2020 को अमेरिकी के तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इंवाका, दामाद संग आगरा आए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार किया था. करीब 45 मिनट तक ट्रंप और मेलानिया ताजमहल देखा था.
उन्होंने ताज परिसर में वॉक किया. इस दौरान टूरिस्ट गाइड नितिन सिंह ने बताया था कि उन्होंने ट्रंप और उनकी पत्नी ने ताजमहल विजिट कराई. ट्रंप औ मेलानिया ने ताजमहल का इतिहास, शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी, शाहजहां की मौत, मुगल बादशाहों के बारे में तमाम सवाल पूछे थे. ताजमहल की पच्चीकारी और उसकी खूबसूरती के बारे में भी पूछा था. इस दौरान दोनों बेहद खुश नज़र आए थे.
