नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से डबल डेकर बस में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटी है। यहां चलती बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, समय रहते यात्रियों को बाहर निकलने में कामयाबी मिली। राहगीरों ने बस में आग लगने के बाद सवार यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की। देखते ही देखते बस आज के गोले में बदल गई। आसमान तक आग और धुएं का गुबार उठता दिखा। बस में आग लगन के बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। पिछले दिनों भी डबल डेकर बस में आग लग गई थी।
ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस में आग लगी। राहगीरों ने बस में आग के बारे में चालक को बताया। इसके बाद बस को सड़क के किनारे रोककर सभी सवारियों को बस से नीचे उतारा गया। मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत सफीपुर गांव के पास यह घटना घटी है।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास मंगलवार शाम एक बस में आग लगने की सूचना आई है। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें बस में आग की की लपटों को आसमान तक उठते देखा जा सकता है। घटना में अब तक किसी भी प्रकार के जान-मान के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बस में लगी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
पहले भी घटी है घटना
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर चलती प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लगने की घटना ने सनसनी मचा दी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। इससे पहले भी डबल डेकर बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। 24 सितंबर को ग्रेटर में घटी घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद डबल डेकर बसों की जांच का निर्णय लिया गया। हालांकि, एक बार फिर डबल डेकर बस में आग लगने की घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक्सप्रेसवे पर रोके गए वाहन
डबल डेकर बस में भीषण आग लगने के बाद इसका टुकड़ा उछल कर सड़क के दूसरे किनारे तक पहुंच गया था। इस दौरान सड़क पर वाहन चल रहे थे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में आग बुझाए जाने तक वाहनों को दूर में रोक दिया। काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां खड़ी रहीं। लोगों को बस में आग लगने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा।
