राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

Sanchar Now
2 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार ने विधान भवन में नामांकन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

पर्चा दाखिला के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।विज्ञापन

प्रदेश मुख्यालय से विधानसभा तक दिखा उत्साह

मंगलवार सुबह आठों प्रत्याशी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी उम्मीदवार समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ विधानभवन के लिए रवाना हुए।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

सपा ने नहीं उतारा तीसरा उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी पहले ही नामांकन कर चुके हैं। मंगलवार को अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। इससे उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव का मौजूदा समीकरण और स्पष्ट हो गया है।

पढ़ें  दफ्तर में जनसुनवाई कर रहे थे डीएम साहब, बाहर दंपती ने खुद पर उड़ेल लिया डीजल; जैसे ही जलाई माचिस पड़ गई नजर, फिर…
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment